गाज़ियाबाद, सितम्बर 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन स्थित श्रीराम मार्केट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्ष केशव सक्सेना ने बताया कि जन्माष्टमी समारोह के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सोनू शर्मा को महासचिव और राजेंद्र कोकरिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में नीरज गुप्ता, राजू अग्रवाल और प्रतीक माथुर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...