Ghaziabad News: एसडीएस अकादमी सात विकेट से विजेता बनी
गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। दिनेश राज क्रिकेट अकादमी पर शनिवार को माता शांति देवी मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच बालाजी क्रिकेट अकादमी और एसडीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में एसडीएस अकादमी सात विकेट से विजेता बनी। बालाजी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 90 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। टीम से एकलव्य ने सबसे अधिक 36 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से गेंदबाजी में आयुष ने चार और फैजान ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए एसडीएस अकादमी ने 13.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर मैच जीत लिया। सार्थक ने 25, काव्य ने 23 और फैजान ने 16 रन बनाए। बालाजी अकादमी से एकलव्य और रिशान ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार गेंदबाजी के लिए आयुष राघव को दिया गया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.