Ghaziabad News: एमबीए छात्र को एक्सप्रेसवे पर अगवा कर पीटा
गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। बागपत के गांव फलेरा निवासी अभिषेक दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित निजी विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र है। वह दोस्त तुषार के साथ बाइक से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से बागपत जा रहे थे। दुहाई टोल के पास दो गाड़ियों में सवार 12 से अधिक युवकों ने उन्हें रोककर कार में जबरन डाल लिया और मारपीट की। पीड़ित ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.