गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल की सर्जन ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पथरी, हर्निया, रसौली और शरीर में गांठ जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। एमएमजी अस्पताल में सोमवार को कुल 2,652 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 1,276 महिला, 934 पुरुष और 440 बच्चे शामिल रहे। अस्पताल में दो सर्जन तैनात हैं। दोनों विशेषज्ञ एक दिन ऑपरेशन और दूसरे दिन ओपीडी में मरीजों का इलाज करते हैं। अस्पताल के सर्जन डॉ. मिलिंद गौतम ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल करीब 30 प्रतिशत मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन 150 से 175 मरीज परामर्श और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की है, जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ रही है। रोज...