गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को सर्जिकल वार्ड के सामने छत का प्लास्टर फिर गिर गया। एहतियातन ब्लॉक ए और ब्लॉक बी को जोड़ने वाले रैंप को बंद कर दिया। साथ ही मरीजों को भर्ती करने के लिए वैकल्पिक जगह तलाशी जा रही है। एमएमजी अस्पताल में मंगलवार सुबह प्लास्टर गिरने से आवाजाही रोक दी गई है। अस्पताल के ब्लॉक ए और बी वार्डों को पहले ही बंद कर दिया गया है। इनके मरीजों को डेंगू वार्ड और सर्तिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीजों के उपचार की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। नेत्र वार्ड में बेड शिफ्ट करने का कार्य शुरू हो गया है। साथ ही हर बेड पर बिजली आपूर्ति के लिए प्वॉइंट बनाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। वार्ड में एक साथ 12 मरीजों क...