गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: छत गिरने के बाद ब्लॉक ए और बी के वार्ड को किया गया बंद - जर्जर इमारत के कारण सीएमएस का लिपिक दफ्तर भी सभागार में होगा शिफ्ट गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बारिश में एमएमजी अस्पताल की कई स्थानों से छत का हिस्सा गिरने के बाद ब्लॉक ए और बी के वार्डों को बंद कर दिया गया है। इससे अस्पताल की भर्ती क्षमता काफी घट गई है। मौजूदा हालात में 70 से अधिक मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं होगा।

अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया अस्पताल के प्रशासन के अनुसार जर्जर इमारत को देखते हुए मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण दोनों वार्ड बंद किए गए हैं। इससे गंभीर मरीजों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी जा रही। इमरजेंसी से भी मरीजों को भर्ती करने पर कार्य कम कर दिया गया है। ईएमओ को निर्देश दिया गया है कि केव...