गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में बुधवार सुबह को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सर्जिकल वार्ड के शौचालय की छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। छत गिरने से नीचे लगी फॉल्स सीलिंग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। मंगलवार रात आठ बजे भी प्लास्टर टूट कर गिरा था। बुधवार सुबह सर्जिकल वार्ड के शौचालय की छत का मुआयना कर रहे एमएस डॉ. पंकज शर्मा और सिस्टर इंचार्ज हीना विक्टर के सामने ही छत का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। इसकी सूचना सीएमएस को दी गई। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों को अस्पताल के सभागार में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में प्लास्टर गिरा इसके अलावा प्रशासन ने कॉरिडोर के...