गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। एमएमएच कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आज से वाइल्डलाइफ वीक-2026 का आयोजन शुरू होने जा रहा है, जो आठ अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के जरिए छात्रों को जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। सप्ताहभर होने वाली गतिविधियों में दूसरे कॉलेजों के छात्र भी शामिल हो सकते हैं। एमएमएच कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस साल की नेशनल थीम वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन थ्रू को-एक्जिस्टेंस और इंटरनेशनल थीम प्रोटेक्टिंग वाइल्डलाइफ: हैबिटेट टू कंजर्व हेल्थ एंड लाइवलीहुड रखी गई है। प्रो. गार्गी राणा ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों में जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। य...