गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने व सड़क हादसों में कमी लाने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) और रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (आरटीसी) योजना को लेकर अंतरविभागीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान एबीईएस से नोएडा जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को प्रमुख प्राथमिकता में रखा गया, लेकिन पीक ऑवर्स में निर्माण पर रोक के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने और रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन योजना के तहत जाम की समस्या कम करने पर विशेष जोर दिया गया...