Ghaziabad News: एडिशनल सीपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची
गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था एवं यातायात ने रविवार को एएलटी से गंगनहर होते हुए कादराबाद मेरठ बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल सीपी राजकरन नैय्यर ने कांवड़ मार्ग के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों को देखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.