गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव बखरवा में आठ दिन से लापता प्रयोगशाला सहायक का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने अपहरण करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। जानवरों ने शव को पूरी तरह खा रखा है। घटनास्थल से सल्फास की खाली डिब्बी व बेल्ट मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बखरवा निवासी 42 वर्षीय पवन शर्मा मोदीनगर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रयोगशाला सहायक पद पर कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी अमरीता तीन बच्चों के साथ रहते थे। 21 सिंतबर की सुबह पवन शर्मा डयूटी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस ना आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिले तो बेटे तुषार शर्मा ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गु...