गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: मुरादनगर/गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्राइम ब्रांच ने बुधवार देर शाम निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी को मार गिराया। मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि बदमाश के दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है। फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग जारी है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर कार्रवाई की। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी गोली लगने से घा...