गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है, लेकिन ग्राम रसूलपुर सिकरोड़ा, ब्लॉक रजापुर निवासी एकता सक्सेना पिछले 21 वर्षों से इस पर्व को हिंदू-मुस्लिम सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल बना रही हैं। वह हर वर्ष रक्षाबंधन पर अपने छह मुस्लिम भाइयों रिजवान राणा, इंतजार अली, इकरार अली, इमरान अली, डॉ. इरफान अली और डॉ. फिरोज राणा को राखी बांधती हैं।एकता सक्सेना ने रक्षाबंधन पर सभी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहन को उपहार देकर हमेशा साथ देने और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मुस्लिम भाई ने हिंदू बहनों से बंधवाई राखी इस दौरान परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। शिक्...