गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के फोटो एआई से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति की पुत्री दिल्ली में नौकरी करती है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली में रहने वाले युवक ने पुत्री के फोटो को एआई से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोप है कि आरोपी ने परिवार के सदस्यों के पास भी एडिट फोटो भेजे हैं। युवक द्वारा की गई हरकत से पुत्री व परिजन परेशान है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की शिका...