Ghaziabad News: एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया
गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। शाहपुर बमेटा गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी प्रियंका को रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। एंबुलेंस पहुंची और गर्भवती को एमएमजी में भर्ती कराया। यहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस कर्मचारी ईएमटी अंकित और चालक संजय ने प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सुरक्षित जीटीबी अस्पताल दिल्ली पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.