गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। डासना में उधार दिए गए कपड़ों के 1.56 लाख रुपये मांगना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आरोप है कि रुपये मांगने पहुंचे युवक से पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे पिता और भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों को डंडे और बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं और एक के फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किला वाली मस्जिद, बड़ा बाजार डासना निवासी मेहराजुद्दीन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा शाद घर से रेडीमेड गारमेंट का कारोबार करता है। करीब एक सप्ताह पहले उसने मोहल्ले के रहने वाले राशिद को गुलाब नामक व्यक्ति की मौजू...