गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: मोदीनगर। मोदीनगर किडजी में उत्सव-ए-तीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, मनोरंजक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महिलाओं का मन मोह लिया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत और नृत्य का आनंद लेते हुए उत्सव को यादगार बनाया। किडजी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल बंसल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना था। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: हरियाली तीज पर सर्व ब्राह्मण समाज ने सजाई सांस्कृतिक छटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...