Ghaziabad News: उत्तराखंड दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
गाज़ियाबाद, नवम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। उत्तराखंड दिवस की स्मृति में सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। दीपावली के कारण नौ नवंबर को आयोजन नहीं हो सका था, इसलिए 22 नवंबर को इसे अलग अंदाज में मनाया गया। सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक सोसायटी के सदस्यों ने जगह-जगह से कूड़ा एकत्र किया। करीब 12-14 बैग कूड़ा इकट्ठा कर मेंटेनेंस टीम को सौंपा गया। सोसाइटी में करीब 150 उत्तराखंडी परिवार रहते हैं। सभी बाहर से आकर यहां बसे हैं और समय-समय पर उत्तराखंड दिवस व उत्तरायणी महोत्सव मनाते हैं। निवासियों ने अभियान की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर से नई पीढ़ी को जोड़ना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। -गुलशन भारती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.