Ghaziabad News: ईट मारकर युवक का सिर फोड़ा
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की नया नूरगंज कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए विवाद में महिला ने ईट मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलोनी में तमन्ना और जाहिद का मकान आसपास है। सोमवार को महिला जाहिद के बच्चे के साथ मारपीट कर रही थी। जब जाहिद ने उसे बचाने का प्रयास किया तो तमन्ना ने ईट से वार कर सिर फोड़ दिया। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तमन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.