गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: -तुरंत इलाज मिलने पर जान बचने की संभावना बढ़ जाती लोनी, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में ईंट मारकर युवक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हमले के बाद घायल अच्छी तरह बोलचाल रहा था। परिजन उसे घर ले गए। डेढ़ घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।बदायूं के भोजपुर में रहने वाला शमशाद रविवार को रामपार्क में अपने भाई के घर काम करने के लिए गांव से आया था। सोमवार को वह शराब के नशे में घर लौट रहा था। गली में ही रहने वाला नाजिम साइकिल लेकर शमशाद के पास से गुजरा तो दोनों में विवाद हुआ और नाजिम ने शमशाद के सिर में ईंट मार दी थी। सहायक पुलिस आयुक्त राम किशन ने बताया कि परिजन ...