गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। चार सितंबर को मंदिरों में धूम धाम से श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनेगा। शहर में झांकियों और भजन-कीर्तन से माहौल कृष्णमय रहेगा। राजनगर के इस्कॉन मंदिर में तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी महेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि एक सितंबर से मंदिर में श्री तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा की शुरुआत की जाएगी। सुंदर गोपाल प्रभु कथा में श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं और उनके संदेश को प्रस्तुत करेंगे। जन्माष्टमी पर मंदिर में फूल बंगला बनाया जाएगा। इसके साथ श्री कृष्ण भगवान को 108 भोग लगेंगे। जन्माष्टमी पर रात 12 बजे महाआरती विशे...