गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है।

नए बैगेज स्कैनर मशीन का स्थानांतरण स्टेशन के सिटी साइड स्थित मुख्य प्रवेश द्वार पर आरपीएफ की सुरक्षा जांच चौकी में लगी बैगेज स्कैनर मशीन को इसी माह बगल में बन रही नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जाएगा। मशीन के शिफ्ट होने के बाद यात्रियों के प्रवेश के लिए अधिक जगह उपलब्ध होगी और भीड़भाड़ की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के सिटी साइड की तरफ मुख्य प्रवेश द्वार पर आरपीएफ की चेक पोस्ट पर बैगेज स्कैनर मशीन है। जहां स्टेशन के अंदर जाने वाले यात्रियों के सामानों की जांच होती है। बैगेज स्कैनर मशीन होने के कारण यात्रियों को प्रवेश द्वार से सीमित स्थान से होकर गुजरना पड़ता है। सुबह-शाम ...