Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 17 घंटे गुल रही बिजली
गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बारिश के बाद से विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार देर रात 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण रात भर उपभोक्ता बिना बिजली के रहे। दूसरी ओर 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, भोपुरा और कौशांबी समेत अन्य इलाकों में भी करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार शाम करीब सात बजे 33 केवीलाइन में फॉल्ट होने से अचानक विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके करीब छह घंटे बाद रात एक बजे कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति हुई और ट्रांसफार्मर के पास तारों में ब्लास्ट होने से आग लग गई। करीब दो बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.