गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार रात एबीसी केबल में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 15 घंटे तक बिजली नहीं आने से लगभग 300 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों की रात मुश्किल से गुजरी। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज नहीं होने से भी लोगों को दिक्कत हुई। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार रात करीब नौ बजे एबीसी केबल में फॉल्ट हो गया। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। जिससे रात भर लोग परेशान रहे। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सतीश भारद्वाज ने बताया कि देर रात करीब नौ बजे कॉलोनी में एबीसी केबल में चिंगारी निकलनी शुरू हुई। करीब पांच मिनट तक चिंगारी क...