Ghaziabad News: इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में आठ पदक जीते
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद के खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर परचम लहराया। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा स्टेडियम में दूसरी ओकिनावा कप तथा इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप हुई, जिसमें आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके पदक हासिल किए। चैंपियनशिप में 574 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें गाजियाबाद कराटे स्कूल के भी 10 खिलाड़ी शामिल रहे, जिसमें से आठ खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए। गाजियाबाद कराटे स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि रौनक सिंह और वरदान कुलश्रेष्ठ ने स्वर्ण पदक जीता। दीपिका और शौर्य सिंह ने रजत पदक हासिल किया। वहीं रीत कौर, जिया सिंह, अयांश कुमार और विभा शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर कराटे स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.