गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए में आवेदकों को एक से दूसरे पटल पर टहलना नहीं पड़ेगा। उनका काम तय वक्त के भीतर ही पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले बाबुओं पर कार्रवाई की जाएगी। जीडीए में रोजाना पांच सौ से अधिक लोग अपने काम कराने आते हैं। तय वक्त के भीतर कार्य नहीं होने के चलते लोग जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों से मिलते हैं। ताकि इनका काम जल्द हो सके। फिर अधिकारी भी बाबुओं से आवेदकों का काम मानकों के अनुसार जल्द करने के निर्देश दे देते हैं, लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी लोगों को परेशान करते हैं। इस संबंध में लगातार जीडीए सचिव को शिकायत मिल रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता दरबार में 25 शिकायतों की सुनवाई ; त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश लोगों का आरोप है कि अधिकारियों...