गाज़ियाबाद, सितम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। आवासीय समिति वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने रविवार को विधायक संजीव शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा आवासीय समितियों के भूखंडों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर की और छह हजार परिवारों को उत्पीड़न से बचाने की मांग की। एसोसिएशन के सचिव जगवीर चौधरी ने बताया कि सिद्धार्थ विहार की 12 समितियों की भूमि का अधिग्रहण 1998 में हुआ था। 19 साल बाद परिषद ने 50 प्रतिशत भूमि समायोजित कर आवंटित की। इसके बाद समितियों ने अपने स्तर पर विकास कार्य किए। आरोप है कि 2022 से परिषद निर्माण संबंधी दस्तावेजों को लेकर कार्रवाई कर रही है, जिससे समस्याएं खड़ी हो गई हैं। परिषद से अनुकूल जवाब न मिलने पर समितियों ने न्यायालय का रुख किया, लेकिन फ...