गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। डीपीएस राजनगर की कक्षा नौवीं की छात्रा आराध्या चौधरी ने सीबीएसई नॉर्थ जोनल अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड में 22 से 28 जुलाई तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में आराध्या ने सी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। सीबीएसई नार्थ जोनल प्रतियोगिता में मीडियम पेसर के रूप में खेलते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रिया वाधवा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान आराध्या ने लगातार अनुशासित और प्रभावी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट ट्रायल में डीएमए के ती...