गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को आरपी सिंह क्रिकेट एकेडमी ने बीआरएस क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले में शानदार शतक बनाने वाले शौर्य प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को क्रिकेट मुकाबले में बीआरएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। उसकी तरफ से मनन ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की तरफ से सतीश सिंह और आर्यन राणा को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपी सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 21.1 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। शौर्य प्रताप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। मोहित ...