गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के लंबे समय से लंबित चुनाव का कार्यक्रम बुधवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार ने जीएसटी प्रभारी राधा मोहन द्विवेदी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। 22 जुलाई को अंतिम वोटर लिस्ट एवं चुनाव कार्यक्रम फेडरेशन के मॉडल टाउन ईस्ट कार्यालय पर चस्पा कर दिया है। अब सदस्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। एक अगस्त को चुनाव होंगे। आरडब्ल्यूए फेडरेशन वर्ष 2016 से कालातीत श्रेणी में संचालित हो रही है। इसके चलते नियमित निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पा रहा था। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद फेडरेशन से जुड़े सभी सदस्यों में उत्साहित हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के वार्ष...