गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। राजचौपले पर फाटक से पहले आरओबी निर्माण कार्य शुरू होने से पहले दुकान और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने शनिवार को मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में व्यापारी तहसील पहुंचे थे। एसडीएम के सामने अपनी बात रखी। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को दिया। एसडीएम ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे व्यापारी तहसील में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 40 दुकानों की जमीन आरओबी निर्माण में ली जा रही है, लेकिन मुआवजा दुकान के मालिक को दिया जा रहा है। जबकि व्यापारी इन दुकानों में 1984 से व्यापार कर रहे हैं। तभी से दुकान का लगातार किराया दिया जा रहा है। अब यदि दुकान नहीं होगी तो परिवार के सामने आर्थिक तंगी हो जाएगी। ऐसे में आरओबी निर्माण कार्य ...