गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दशहरा पर अपना 101वां विजयादशमी उत्सव मनाया। वैशाली के शिवाजी नगर अंतर्गत भीष्म बस्ती में हुए आयोजन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। साथ ही विधिवत शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. पंकज नंद चौधरी ने की। मुख्य वक्ता ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा लाखों स्वयंसेवकों के त्याग, मेहनत, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संघ समाज के बीच रहकर कार्य करता है और किसी भी कार्य की असली सफलता समाज के सहयोग व सहभागिता से ही मिलती है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सूर्यकुण्ड में शस्त्र पूजन के बाद निकला आरएसएस का पथ संचलन उन...