गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। जीटी रोड पर शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। शुक्रवार रात अधूरे सड़क हिस्से में दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हालांकि हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन हादसे के बाद से आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। जलभराव से राहगीरों को हो रही परेशानी से समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब छह माह पहले मार्ग को आरसीसी से निर्माण कर ऊंचा करना शुरू किया था। गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग को अगस्त माह में पुरा कर लिया गया। लेकिन दिल्ली से गाजियाबाद आने वाला मार्ग अभी भी अधूरा पड़ा है। सड़क का आधा हिस्सा बनकर तैयार है। लेकिन एक हिस्सा करीब एक फीट नीचा है। शुक्रवार रात दो कार सड़क के ऊंचे बने ...