गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में सोमवार को स्वीमिंग पूल की शुरुआत की गई। ढाई साल के इंतजार के बाद आधी अधूरी तैयारी के साथ ही स्टेडियम में स्वीमिंग पूल शुरू कर दिया गया है। सोमवार को पांच खिलाड़ी स्वीमिंग में अभ्यास करने पहुंचे। स्वीमिंग पूल के चेंजिंग और वॉशरूम रूम अभी पूरी तैयार नहीं कराए गए हैं। महामाया स्टेडियम में तीन स्वीमिंग पूल हैं, जिसमें से एक का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। स्वीमिंग पूल में पानी भरकर टेस्टिंग के बाद सोमवार को स्वीमिंग पूल खुला, लेकिन पूल के वॉशरूम और चेंजिंग रूम में पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। वॉशरूम की टोंटियां जाम पड़ी हैं और साफ सफाई भी नहीं कराई गई है। वहीं स्वीमिंग पूल के लिए अभी तक प्रशिक्षक भी स्टेडियम में नहीं आया है। जीवन रक्षक संदीप खिलाड़ियों को अ...