गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राजनगर एक्सटेंशन में यूनिनव हाइट सोसाइटी में आधार शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों के लोगों ने आधार कार्ड में संशोधन कराने के साथ-साथ बच्चों के नए आधार कार्ड भी बनवाए। फ्लैट ओनर्स फेडरेशन राजनगर एक्सटेंशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, महासचिव गोपाल सिंह, प्रवीण त्यागी, ललित गोयल, प्रदीप गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...