गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में रोजाना करीब 100 संपत्तियों की रजिस्ट्री आधार ई-सत्यापन न होने से अटक रही हैं। ई-रजिस्ट्री की नई व्यवस्था में आधार आधारित ई-सत्यापन अनिवार्य किए जाने के बाद यह दिक्कत सामने आ रही है। जिन विक्रेता और क्रेता ने वर्षों से अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, उनके फिंगर प्रिंट और फोटो का मिलान सिस्टम में नहीं हो पा रहा है। उपनिबंधक कार्यालयों में रोजाना ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां दस्तावेज पूरे होने के बावजूद बायोमेट्रिक सत्यापन फेल हो जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आधार में पुरानी फोटो, घिसे हुए फिंगर प्रिंट या मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। खासतौर पर बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग के लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...