गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नगर जोन के आठ अपराधियों को जिलाबदर किया है। इसमें कोतवाली, विजयनगर, वेव सिटी थानाक्षेत्र के बदमाश शामिल है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि इस कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों के आठ अपराधियों को चिह्नित किया गया है। इन सभी पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कोतवाली थाना क्षेत्र के 36 वर्षीय राहुल उर्फ काके, 23 वर्षीय चिंटू उर्फ श्रीकांत, 29 वर्षीय श्यामा उर्फ साहिल, 29 वर्षीय रामा उर्फ राहुल, 22 वर्षीय सोनू शामिल हैं। इसके अलावा, विजयनगर थाना क्षेत्र से 28 वर्षीय आकाश बिहारी उर्फ छोटे बिहारी उर्फ आकाश कुमार, वेव सिटी थानाक्षेत्र के 24 वर्षीय पंकज और 51 वर्षीय बुद्धपाल पहलवान पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि राहुल उर्फ काके पुत्र कल्लू पर नौ मुकदमे, चिंट...