गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। महाषष्ठी के साथ आज शहर में दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ होगा। इसको लेकर विभिन्न समितियां कई दिन से तैयारी कर रही थीं। समारोह शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भारी बारिश के कारण तैयारी में बाधा पैदा हो गई है। अहिंसा खंड-2 में प्रैंटिक कल्चरल सोसाइटी की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। समिति से जुड़े अभिजीत ने बताया कि पंडाल लग चुका है। बारिश के कारण परिसर में पानी भर गया है। इस कारण दुर्गा पूजा की तैयारी में बाधा पहुंची है। वहीं कौशांबी कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डीके घटक ने बताया कि दुर्गा पूजा का मैदान बारिश के कारण पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इस कारण तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। ट्रांस हिंडन दुर्गा पूजा समिति के मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि इसके लिए नगर निगम ...