Ghaziabad News: आईआरएस अधिकारी की कार से चोरी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी की कार से चोरी कर ली। एक बैग में उनका मोबाइल समेत अन्य सामान रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों को तलाश रही है। आईआरएस अधिकारी वरुण कुमार सिंह सीजीएसटी मेरठ में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह अक्तूबर की रात करीब सवा आठ बजे कौशांबी के शॉप्रिक्स मॉल गए थे। इस दौरान कार मॉल के बाहर खड़ी की थी। बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए उसमें रखा काले रंग का लैपटॉप बैग चोरी कर लिया। बैग में एक मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। लौटने पर चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.