गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में अब आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद का इलाज हो सकेगा। अस्पताल को सीएसआर फंड से फेको मशीन मिल गई है। नेत्र सर्जन डा. शुचिता ने बताया कि नई मशीन से ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद मरीज घर जा सकेगा। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि मशीन को इंस्टॉल किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही मशीन के माध्यम से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...