गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में अस्पताल से घर लौट रहे युवक के साथ चार युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की इकराम नगर कॉलोनी में सादाब रहते है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर रात करीब साढ़े दस बजे वह अस्पताल से घर लौट रहे थे। जब वह बंथला फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो कॉलोनी के रहने वाले दो भाई मुन्ना, गुल्लू, शारूख अपने एक अन्य साथी के साथ खड़े थे। आरोप है कि चारों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। चारों उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि युवक...