गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अवैध वसूली के विवाद में सोमवार देर रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर स्कूटी सवार बदमाशों ने दिल्ली से बदायूं जा रही निजी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से बस का कंडक्टर और बस मालिक का दोस्त घायल हो गए, जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस पर पांच गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कंडक्टर और बस मालिक के दोस्त घायल दिल्ली के जगजीत नगर-न्यू उस्मानपुर निवासी मोहम्मद आरिफ के पास दो यात्री बसें हैं। यह बसें दिल्ली से बदायूं के बीच चलती हैं। आरिफ का आरोप है कि बस संचालन के एवज में अरसलान और उस...