Ghaziabad News: अवैध निर्माण पर बिल्डर कंपनी के खिलाफ मुकदमा
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। प्रताप विहार सेक्टर-11 में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने के आरोप में जीडीए ने बिल्डर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जीडीए के अवर अभियंता ने निर्माणकर्ता मैसर्स ईशान इंफ्रास्टेटस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रतिनिधि चंदन श्रीवास्तव को नामजद किया है। अवर अभियंता ने बताया कि प्रताप विहार सेक्टर-11 में निर्माण स्थल पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कार्य कराया जा रहा। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने से परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। निर्माणकर्ता को कई बार नियमों का पालन करने और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई बदलाव नहीं किया गया। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.