गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। नगर निगम ने मोहन नगर जोन में संचालित अवैध डेयरियों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। पसौंडा में 10 डेरी संचालकों से 40 से अधिक पशुओं को पकड़ा। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने ऐसे स्थानों पर पहुंचकर पशुओं को कब्जे में लिया, जहां नियमों के विपरीत डेयरी संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति डेयरी चलाने और पशुओं को खुले में बांधने से गंदगी, जलभराव और नालियों के जाम होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। मोहन नगर जोनल प्रभारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पसौंडा गांव से डेरी संचालकों की मनमानी के कारण लगातार शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि डेरी संचालकों के कारण नालियां और सीवर लाइन...