गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने शुक्रवार को नहरपार क्षेत्र के गांव डूंगरपुर में अवैध रूप से संचालित जींस रंगाई एवं धुलाई की फैक्ट्री पर छापा मारकर कार्रवाई की। जांच के दौरान फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुमति के संचालित होती मिली। आरोप है कि रंगाई और धुलाई में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का गंदा पानी बिना उपचार के खुले में छोड़ा जा रहा था, जिससे जल प्रदूषण फैल रहा था।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डूंगरपुर की राजस्व सीमा में साई कंपनी से यमुना पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक अवैध वर्कशॉप संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता (एईई) व्योम शर्मा की टीम के साथ संयुक्त रू...