गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस क्षेत्र में शुक्रवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर शाहबेरी की पुलिया के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नंदलाल कुमार और अनिल के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...