गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को गालंद क्षेत्र में करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान निर्माण की जा रही सड़कें और प्लाटिंग की बाउंड्री पूरी तरह ध्वस्त कर दी। मौके पर निर्माणकर्ताओं और कालोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जीडीए जोन पांच की प्रवर्तन टीम मंगलवार को गालंद पहुंचीं। जहां कॉलोनाइजर द्वारा करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में सड़के और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। जीडीए की प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण आदेश पर कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में बनाई गई सड़कों तथा...