गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी रेशमा रानी ने बताया कि मेरा 13 वर्षीय बेटा 26 जुलाई की सुबह हलवाई की दुकान से मिठाई लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। खोजबीन के बाद परिजनों ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा लक्ष्मी नगर कॉलोनी से 14 वर्षीय लवीश कुमार भी लापता हो गया। किशोर 30 जुलाई को मोदीनगर से बागपत के बलैनी जाने के लिए निकला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: लापता किशोरी बरामद, एक बाल अपचारी सहित दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Aurangabad News: अंबा बाजार से दो किशोर लापता, परिजन परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...