गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन महानाट्य जाणता राजा का मंचन किया गया। महानाट्य में शिवाजी महाराज द्वारा बीजापुर के शासक अफजल खां के वध से लेकर शिवाजी के जन्म, जीजाबाई की साधना, समर्थ गुरु रामदास की शिक्षा और सभी प्रमुख युद्धों से लेकर राज्याभिषेक तक का मंचन किया जा रहा है। दूसरे दिन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने वीर रस से भरी कथा सुनाकर दर्शकों में जोश भर दिया। उन्होंने मराठी साहित्य के ऐतिहासिक कथन गढ़ आया, सिंह गेला की वीरगाथा सुनाई। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श आज 82 साल की उम्र में भी उनमें युवा जैसी ऊर्जा भर देते हैं। उन्होंने बताया कि यह कथन शिवाजी के वीर सेनापति तानाजी मालुसरे और कोंढाणा दु...