Ghaziabad News: अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में एलिवेटेड रोड के नीचे नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम एलिवेटेड रोड के नीचे नहर के किनारे लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वह भीख मांगता था। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गंगा की रेत पर मिला अधेड़ का शव यह भी पढ़ें- Kanpur News: रनियां के पास हाईवे किनारे मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.